छत्तीसगढ़राजनीती उठापटक

कांग्रेस की नगरी निकाय चुनाव प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही चौतरफा नाराजगी की स्थिति निर्मित

बिलासपुर बिलासपुर नगरी निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है नाम निर्देशन नामांकन दाखिल की तारीख तय हो चुके हैं भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं लेकिन कांग्रेस एक दिन पहले नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों का लिस्ट जारी किया गया जिससे कई वार्डों में भारी नाराजगी की स्थिति निर्मित हो गई है वार्ड नंबर 23 के दावेदार ने तो  कांग्रेस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं शहर अध्यक्ष विजय पांडे को कांग्रेस को खत्म करने की आपसी रणनीति के तहत लेनदेनकर टिकट बांटने का आरोप लगाया एवं दीपक बैज का कई चौक चौराहा पर पुतला देकर आक्रोश व्यक्ति किया स्थिति को गंभीरता शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने आनंफानान मे जारी लिस्ट को परिवर्तित कर वार्ड नंबर 23 के घोषित प्रत्याशी को बदला एवं श्रीमती सुखवंती सूर्यवंशी को प्रत्याशी बनाया  है. वही गोकुल नगर वार्ड 04 से समाचार आ रही है कि वहां सभी कांग्रेसी एक साथ समूह में इस्तीफा देने की विचार पार्टी प्रमुख के सामने रख चुके हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है की ग्राउंड रिपोर्ट जानने पार्टी हर वार्ड मे प्रवेक्षक की टीम बनाई वहां जाकर पूरा वस्तुस्थिति को समझा और एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर पार्टी फोरम मे जमा किया गया किन्तु जैसा रिपोर्ट बनाया गया ठीक उसके उल्टा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के समक्ष रिपोर्ट पेश की गई कई तरह के लौबिंग हुई और ग्राउंड रिपोर्ट को सिरे से खारिस करते हुए अपनी मनमानी करते ऐसे प्रत्यासी जिसको कार्यकर्त्ता ठीक से जानता पहचानता नहीं उसको प्रत्यासी घोषित कर दिया गया. गोकुल नगर मे तो आज 5 बजे तक पार्टी प्रमुखो श्रीमती संतोषी रामायण सूर्यवंशी को कॉल करके पूरी तैयारी करने के साथ फॉर्म भरने तक केलिए कह दिया था साथ ही उस वार्ड के कई प्रमुख कार्यकर्ताओ को भी  श्रीमती संतोषी रामायण सूर्यवंशी केलिए तैयारी बनाने और जीताकर लाने का वादा भी लेलिया किंतु परंतु के लिए कोई स्थान ही नहीं बच जाता जब पार्टी प्रमुख कह दे आप तैयारी करो आप का नाम फाइनल है तो क्या पूरी तरह से प्रदेश अध्यक्ष की बात को मानते हुए बिलासपुर  कांग्रेस कमेटी अपने प्रत्याशियों को आगे करेगी और यहां के अनुभवी कांग्रेसी एवं कार्यकर्ताओं की बात अनसुनी की जाएगी या फिर एक दिन पहले कुछ नया करेंगे यह बात स्पष्ट नहीं है

Show More
ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button