मनोरंजन

4 दिन में ही फ्लॉप हो गई कंगना की धाकड़…जानिए चौथे दिन कमाएं कितने करोड़

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मूवी धाकड़ के कलेक्शन को लेकर किए गए सभी कयासों की बैंड बज चुकी है. मूवी धाकड़ की कमाई में हर किसी के होश उड़ा दिए है. रिलीज के 4 दिन में ही मूवी सिमटती हुई दिखाई दे रही है. आलम ये है कि इतनी बड़ी फिल्म करोड़ों की बजाय चौथे दिन लाखों में कलेक्शन करती हुई दिखाई दे रही है.

धाकड़ की कमजोर कमाई: बात की जाए ओपनिंग डे कि तो इस दिन से ही कंगना रनौत की मूवी निराश कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि धाकड़ ने चौथे दिन सिर्फ 30 लाख का कारोबार किया हैं. मूवीज ने पहले दिन 1.2 करोड़ के साथ ओपनिंग कर दी थी. फिर शनिवार को मूवी ने 1.05 करोड़ का कारोबार ही किया. रविवार को धाकड़ का कलेक्शन और गिरा और मूवी की कमाई 98 लाख पर जाकर सिमटी. अब चौथे दिन यानी पहले सोमवार को मूवी 30 लाख पर आ चुकी है.

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि धाकड़ की कमाई के ये आंकड़े देख समझना मुश्किल नहीं कि ये मूवी इसी सप्ताह में सिमट जाने वाली है. सप्ताह तो अधिक ही कह दिया धाकड़ एक-दो दिन के उपरांत थियेटर्स में देखने को नहीं मिल रही है. अभी से मूवीज की स्क्रीन्स आधी से अधिक कम हो चुकी है. धाकड़ के शोज खाली जा रहे हैं. इतनी बड़ी फ्लॉप देखने के उपरांत सिनेमाघरों से धाकड़ के स्क्रीन्स तेजी से भूल भुलैया 2 को शिफ्ट हो चुकी है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button