4 साल बाद क्या करेंगे ‘अग्निवीर’ ? सरकार ने खोले कई दरवाजे
नई दिल्ली:
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जरूरी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए रक्षा मंत्रालय में नौकरी की 10 फीसदी रिक्तियों को आरक्षित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रासंगिक भर्ती नियमों में आवश्यक परिवर्तन किए जाएंगे। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों को सलाह दी जाएगी कि वे अपने संबंधित भर्ती नियमों में भी समान संशोधन करें। आवश्यक आयु में रियायत का प्रावधान भी किया जाएगा। इसके अलावा इंडियन कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविल पोस्ट के लिए और रक्षा क्षेत्र की सभी 16 सार्वजनिक उपक्रमों की नौकरियों में 10 फीसदी रिक्तियों को आरक्षित रखा जाएगा, जो पूर्व सैनिकों के कोटे से अलग होगा।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाइ गई नई अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में हिंसा और आगज़नी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह ट्रेन, बसें और सार्वजनिक संपत्ति को फूंक डाला है। मगर, कई जगह इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर इस विरोध प्रदर्शन को कई संगठन व सियासी दल हवा दे रहे हैं।



