न्यूज़

5 वर्षीय बच्ची के सामने पिता ने माँ को काट डाला, मासूम पर गिरे खून के छींटे…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच वर्षीय बच्ची के सामने ही उसके पिता ने उसकी मां का गला काट दिया। गले से खून का फव्वारा छूटा, जिसके छींटे बच्ची पर भी गिरे । पत्नी का खून बहता रहा और पति उसे वहीं पर मरने के लिए तड़पता छोड़कर अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। बाद में पड़ोसियों ने महिला को अचेत हालात में अस्पताल में एडमिट कराया। पांच वर्षीय बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर थाना पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

शास्त्री नगर थाना पुलिस को 26 वर्षीय पूजा ने बताया कि उसकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व सत्यवीर सिंह से हुई थी। उसके दो साल के बाद बेटी हुई। लगभग रोज ही पति शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर आखिर पति पत्नी ने तलाक ले लिया। पूजा अपनी पांच वर्षीय बेटी को लेकर अलग रहने लगी। दो महीने पहले ही यह तलाक हुआ था। पूजा शास्त्री नगर में एक परिवार के यहां काम करती थी और परिवार के बुजुर्ग की देखभाल करने के लिए वहीं रहती भी थी।

तीस मई की रात को पति पूजा से मिलने के लिए आया था, मगर उसने मिलने से मना कर दिया। सत्यवीर ने कहा कि एक बार बेटी से मिला दे, फिर वह चला जाएगा। पूजा मान गई और अपनी बेटी को मिलने के लिए पिता के पास भेज दिया। वह भी पास ही बैठी रही। पिता ने वीडियो कॉल पर दादी से अपनी बेटी की बात कराई। इस बीच पूजा वहां आ गई और बेटी को साथ चलने को कहा। इससे सत्यवीर गुस्सा गया। उसने जेब से चाकू निकाला और पूजा के गले पर हमला कर दिया। जिसके बाद पूजा जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी, उसे खून से सनी हालात में छोड़कर उसका पति बाइक उठाकर फरार हो गया। पांच साल की चीमा मां के पास बैठी रोती रही बाद में पड़ोसियों को पता चला तो वे दौड़े और पूजा को अस्पताल में एडमिट कराया। गंभीर हालात में पूजा ने पुलिस को शिकायत दी है और FIR दर्ज कराइ है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button