कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में टीकाकरण का कार्य सतत जारी…… 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र हितग्राहियो को प्राथमिकता से लगाया जाएगा टीका

जिले में अब तक 1,61,985 ने प्रथम डोज एवं 27474 ने सेकंड डोज सहित कुल 1,89,459 हितग्रहियों ने लगवाया कोविड-19 का टीका, 45 से 60 आयु वर्ग के 1, 41, 829 हितग्राहियो ने,  हेल्थ केयर वर्कस 13,421 एवं फ्रंट लाइन  6735  वर्कस ने लगवाया प्रथम डोज का टीका

जशपुरनगर 02 मई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिले में 02 मई से 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय कार्डधारियों को टीकाकरण प्रारम्भ हो रहा है साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों का भी टीका कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्हें टीका केंद्रों में प्राथमिकता से टीका लगाया जाएगा।

स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 मई 2021 की स्थिति में अब तक  1 लाख 61 हजार 985 लोगोें को प्रथम डोज का टीका, एवं कुल 27474 लोगो को दूसरे डोज का टीका सहित कुल 1 लाख 89 हजार 474 हितग्राहियो को  टीका  लगाया जा चुका है।
प्रथम डोज के टीका के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,41,829 हितग्राही,  हेल्थ वकर्स 13, 421, फ्रंट लाइन वर्कस 6, 735  व्यक्ति शामिल है जिन्हें  प्रथम डोज का टीका लगाया गया है।  इसी प्रकार  दूसरे डोज के टीका में 45  वर्ष से अधिक उम्र के 14,919, हेल्थ वर्कस 8598, एवं 3957 फ्रंट लाइन वर्कस शामिल है।
45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों मे जशपुर विकसखण्ड के 15,492 हितग्राहियों को प्रथम डोज एवं 1405 हितग्राहियों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया है। इसी प्रकार मनोरा के 9059 को प्रथम डोज 675 को दूसरा डोज, बगीचा के 23,190 को प्रथम डोज, 1208 को सेकंड डोज, कांसाबेल के 12749 को प्रथम डोज, 1397 को सेकंड डोज, फरसाबहार के 17152 को प्रथम डोज, 2202 को सेकंड डोज, पत्थलगांव के 35663 को प्रथम डोज, 4228 को सेकंड डोज, दुलदुला के 11,033को प्रथम डोज, 2191 को सेकंड डोज, एवं कुनकुरी विकास खण्ड के 17491 हितग्राहियों को प्रथम डोज का टीका व 1613 हितग्राहियो को दूसरे डोज का टीका लगाया गया है। कलेक्टर श्री कावरे ने जिले के सभी   45 वर्ष  से अधिक उम्र के लोगों से अपील की है कि वे टीका केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाकर कोरोना संक्रमण को रोकने में शासन की सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button