अन्यन्यूज़

5 बच्चो की माँ ने 24 साल के युवक से की शादी : ये जानकर महिला के बेटा बहू के उड़ गए होश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लखीमपुर खीरी : ये तो सभी जानते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार किसी भी उम्र और किसी भी धर्म के लोगों के साथ हो जाता है। एक बार किसी से प्यार पर भी दिल लग जाए तो उसके बिना दुनिया अधुरी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला लखीमपुर खीरी से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को 24 साल के बाद एक युवक से ऐसा प्यार हुआ कि महिला ने युवक से शादी ही कर ली। हैरानी की बात ये है कि महिला की पहले से पांच बच्चे है। खबर सामने आने के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मोहम्मदी क्षेत्र का है। दरअसल, यहां रहने वाली महिला की शादी बजरिया गांव में एक युवक के साथ हुई थी।​ जिसके बाद उनके अभी पांच बच्चे है। इतना ही नहीं महिला अपने एक बच्चे की शादी भी कर चुकी है। बेटे की शादी के बाद महिला को एक 24 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात भी होती रही। इसकी खबर किसी को नहीं लगी। जिसके बाद महिला चोरी छीपे युवक से मिलती थी।

अपने से छोटे उम्र के लड़के से दिल लगाने वाली महिला ने प्रेमी के साथ रहने का मन बना लिया था। महिला और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का मन बनाया और एक दिन दोनों मंदिर पहुंच गए। मंदिर में महिला ने अपने से छोटी उम्र के प्रेमी संग फेरे लिए। दोनों की शादी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। महिला और उसके प्रेमी ने अब पुलिस से सुरक्षा मांगी है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जाति-बिरादरी वाले मारने की धमकी दे रहे हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button