छत्तीसगढ़न्यूज़राजनीती उठापटक

5 साल में बदल देंगे छत्तीसगढ़ की तस्वीर बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर बोले अमित शाह

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र =8815207296

छुरा=छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल बोल ने बताया कि ये तीन महीने में तैयार हुआ. 3 अगस्त से 3 नवम्बर के बीच इसे तैयार किया गया है. इसमें 35 सदस्य थे. समाज के सभी वर्गों से राय ली गई है. 2 लाख से ज़्यादा सुझाव आए. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र का लोकार्पण किया.

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र संकल्प पत्र होता है. हमनें इस राज्य की स्थापना की थी.विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित करना था, इस हिस्से को पंद्रह साल बीजेपी की सरकार बनी. बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाया. अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ में बीजेपी की सरकार थी तो हमने छत्तीसगढ से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण में लिप्त है. छत्तीसगढ के विकाछस में भूपेश बघेल सबसे बड़ी बाधा हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां कई OBC नेताओं से मिला उन्होंने मुझे बताया कि छत्तीसगढ में सरकार बदलने जा रही है. हमारी सरकार ने छत्तीसगढ में तेजी से विकास किया था.”

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ की बड़ी बातेंहर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा 18 लाख पीएम आवास योजना का घर तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीदी अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस आयुष्मान भारत योजना इसके साथ 10 लाख रुपए तक हेल्थ स्कीम दिया जाएगा 500 नए जन औषधि केंद्र खोलेंगे,सस्ते दवाई मिलेगी पीएससी में घोटाला नहीं होगा और जिन्होंने घोटाला किया वो अब न सोएं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी दिल्ली की एनसीआर की दर्ज पर एचसीआर बनाया जाएगा. रायपुर दुर्ग भिलाई को मिलाकर बनाए जाएगा गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में दिया जाएगा कॉलेज स्टूडेंट को बस की सुविधा दी जाएगी एम्स के दर्ज हर संभाग सिम्स बनाया जाएगा छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलला के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना

भूपेश बघेल को कुर्सी जाने का डर

शाह ने आगे सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठा प्रचार करने में पूरे देश में इनका कोई सानी नहीं है। शाह ने कहा कि सीएम ने बस झूठा प्रचार कर 5 साल के लिए यहां सरकार चलाई, लेकिन इसमें उन्होंने केवल घोटाले ही किए।

कांग्रेस ने कोई वादा नहीं किया पूरा
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में कानून व्यवस्था के मामले में भी भूपेश बघेल सरकार फिसड्डी साबित हुई। इन्होंने 300 से ज्यादा वादे किए थे, जो पूरे नहीं किए गए।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button