छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज 12 हजार 239 नए संक्रमितों की पुष्टि, 223 की मौत, 11 हजार से अधिक डिस्चार्ज..जानिए पूरे प्रदेश का हाल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है। प्रदेश में आज मरीज का आंकड़ा कम हुआ है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। आज प्रदेश में आज जहां 223 मौतें हुई है, वही 12239 नये मरीज आये हैं।

छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव केस जहां 1.30 लाख से ज्यादा हुई है। आज छत्तीसगढ़ में 11 हज़ार 641 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

जांजगीर में आज कोरोना के 1021 नए मरीज मिले है। कोरबा में 712, रायगढ़ में 1086 नए मरीज मिले हैं, जबकि बिलासपुर में ये आंकड़ा 605 रहा।

राजधानी में 718, दुर्ग में 518 नये केस आज मिले हैं। रायपुर में आज 49 लोगों की मौत हुई है। बिलासपुर में 22, दुर्ग में 23, रायगढ़ में 15, बालोद में 17 मौत हुई है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button