52 साल आंटी की लव स्टोरी 21 साल के लड़के से शादी रचाकर बोली- सालों बाद मिला…..
Love Story:
52 साल की महिला को दिल दे बैठा 21 साल का लड़का
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 21 साल का लड़का वेडिंग स्टेज पर खड़ा हुआ है और उसके पीछे एक चेयर देखी जा सकती है, जो अमूमन शादियों में ही दिखाई देती है. दोनों ने ही अपने गले में माला पहन रखी है. किसी ने लड़के से पूछा कि शादी कर ली है आप दोनों ने? फिर लड़के ने हां में जवाब दिया. फिर वीडियो रिकॉर्ड वाले शख्स ने लड़के से उम्र पूछा तो उसने बताया वह 21 साल का है और उसने जिससे शादी की उस महिला की उम्र 52 साल की है. फिर सामने खड़े लोगों ने पूछा कि भाई क्या आपने सही किया तो लड़के ने जवाब दिया, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती. प्यार कभी भी हो सकता है.’
सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हुआ वायरल
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या आप लोग इस शादी से खुश हो तो महिला ने कहा कि हां खुशी हैं, हम दोनों खुश हैं. मुझे अपने आप से भी ज्यादा भरोसा है इनपर. क्योंकि मैंने तीन साल देख लिया है. इस पर लड़के ने भी कहा, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती, बस दिल देखा जाता है. इंसान अच्छा तो सब अच्छा है.’ फेसबुक पर जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, झट से वायरल हो गया. इसे अमित चतुर्वेदी नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारम्भ हुआ.’ इस वीडियो को अब तक 22 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, इस वीडियो में कहीं पर भी मेंशन नहीं है कि यह कहां का वीडियो है.



