देश विदेशन्यूज़

6 सेंटीमीटर पूंछ वाली बच्ची ने लिया जन्म, डॉक्टर्स भी हुए हैरान, जानें पूरा मामला…

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

ब्राजील में एक बच्ची के जन्म से जुड़ा एक अनोखा मेडिकल केस सामने आया है। यहां पर एक बच्ची का जन्म पूंछ के साथ हुआ था। ब्राजील के एक अस्पताल में एक बच्ची जब पैदा हुई तो उसकी पीछ पर छह सेंटीमीटर की पूंछ लगी हुई थी। डॉक्टरों ने भी इसे ह्यूमन स्यूडो टेल बताया है। इस बच्चे के जन्म से जुड़े मामले की डिटेल स्टडी हाल ही में जर्नल ऑफ पीडिाट्रिक सर्जरी केस रिपोर्ट्स में पब्लिश हुई थी।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रीढ़ से पास से जुड़ी हुई थी पूंछ

बच्चे के जन्म से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे का जन्म सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए हुआ है और इस दौरान मां को भी कोई खतरा नहीं पहुंचा। जब बच्चे की जांच की गई तो डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की रीढ़ के पास एक पूंछ नुमा अंग है। जब बच्चे को एमआरआई के लिए ले जाया गया तो उसकी रीढ़ में एक मल्टी लेयर्ड टिश्यू चैनल और फाइब्रस कॉर्ड और लोकल ड्रमल साइनस के साथ एक छोटा सा गैप दिखाई दिया।

बता दें कि यह बच्चा अब तीन साल का हो गया है। सर्जरी का उसकी हेल्थ कंडीशन पर किसी भी तरह का कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ा है। बच्चे के चलने फिरने में भी कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली है। हालांकि सर्जरी के बाद बच्चे को यूरिनल इंफेक्शन से संबंधित दिक्कतें देखने को मिली थीं, जिसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं के सहारे किया गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button