लवन शाखा अन्तर्गत 14 उपार्जन केन्द्रो में 4 लाख 91 हजार क्वींटल धान की खरीदी 

  पंजीकृत किसान 12890 में से 594 किसानों ने नहीं बेचा धान

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

 समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सोमवार 7 फरवरी को खत्म हो गई। लवन शाखा अन्तर्गत 14 उपार्जन केन्द्रो में 12 हजार 8 सौ 90 किसान पंजीकृत थे। जिनमें से 12296 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है। शेष 594 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचा है। लवन शाखा में 4 लाख 90 हजार 9 सौ 98 क्वींटल धान की खरीदी की गई। वही, 95 करोड 26 लाख रूपये का धान बेचा गया है। जिनमें से 32 करोड 50 लाख रूपये की ऋण की वसूली किसानों से की गई है। शेष 62 करोड़ 75 हजार रूपये किसानों के खाते में भेजी जा रही है। आखिर दिन 7 फरवरी को 25 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 929 क्वींटल धान बेचा। पिछले वर्ष 4 लाख 74 हजार 563 क्वींटल धान की खरीदी की गई। वही, इस वर्ष 4 लाख 90 हजार 998 क्वींटल धान की खरीदी की गई। पिछले साल की तुलना में 14 हजार 434 क्वींटल धान की ज्यादा खरीदी की गई। साथ ही 594 किसानो ने नहीं बेचने के बावजूद लक्ष्य से ज्यादा धान की खरीदी समितियों के द्वारा की गई।

अंतिम दिन धान की खरीदी के बाद किसानो का सम्मान
अंतिम दिवस 7 फरवरी को तिल्दा, कोहरौद, सरखोर, लवन व बरदा समिति में धान की खरीदी के पश्चात शाखा प्रबंधक डी.एस.वर्मा, तहसीलदार चित्ररेखा चन्द्रवंशी और किसानों की उपस्थिति में धान बेचने वाले किसानो का श्रीफल व फुल देकर सम्मान किया गया।
 लवन शाखा में परिवहन की स्थिति
सुपरवाईजर गिरधारी लाल ध्रुव ने बताया कि लवन शाखा के 14 उपार्जन केन्द्रो में 4 लाख 90 हजार 9 सौ 98 क्वींटल धान की खरीदी की गई है, जिनमें से 3 लाख 58 हजार 85 क्वींटल धान का परिवहन किया जा चूका है, शेष 1 लाख 32 हजार 9 सौ 13 क्वींटल धान का उठाव नहीं हो सका है।
क्या कहते है शाखा प्रबंधक
लवन शाखा के 14 उपार्जन केन्द्रो में 490998 क्वींटल धान की खरीदी की गई है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 14 हजार 434 क्वींटल अधिक धान की खरीदी हुई है। धान का उठाव के लिए जिला विपणन अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
डी.एस.वर्मा, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक, लवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button