न्यूज़रायगढ़

7 जुलाई को सुबह 10 बजे से जिला ग्रंथालय में होगा कैरियर गाइडेंस

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट छात्रों को देंगे मार्गदर्शन
कलेक्टर श्री सिन्हा की पहल पर प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित हो रहा कैरियर गाइडेंस सेशन
रायगढ़, 4 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को जिला ग्रन्थालय में कैरियर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों से रूबरू होकर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दे रहे है। इसी क्रम में आगामी शुक्रवार 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी श्री युवराज मरमट छात्रों के बीच होंगे। जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।
      उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिन्हा की विशेष पहल पर रायगढ़ जिला में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी एवं रोजगार के अवसरों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग कक्षायें जिला ग्रंथालय रायगढ़ में संचालित किए जा रहे हैं, इसके साथ ही वर्तमान में जिला ग्रंथालय रायगढ़ में पीएससी की कोचिंग कक्षायें भी संचालित हो रही हैं। जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर व प्रतियोगी माहौल प्रदान किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत पिछले हफ्ते जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने छात्रों का मार्गदर्शन किया था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button