देश विदेश

माँ ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हरियाणा के फरीदाबाद शहर की एक सोसाइटी से एक वीडियो सामने आया है जो हर किसी को हैरान कर रहा है. जी दरअसल इस वीडियो में नौवीं मंजिल की बालकनी पर गिरे कपड़े को उठाकर लाने के लिए एक महिला द्वारा अपने बच्चे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से नीचे लटकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में कितना खौफनाक दृश्य है. इस दृश्य का पड़ोसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ महिला को अब अपनी इस हरकत पर अफसोस हो रहा है। इस वीडियो को ग्रेटर फरीदाबाद की सेक्टर-82 की फ्लोरिडा सोसाइटी का पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है।

एक कपड़े के लिए मां ने बच्चे की जिंदगी लगा दी दांव पर

मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया

कपड़े लाने के लिए बच्चे को नीचे उतारा

महिला ने कहा- मुझे अपनी गलती पर पछतावा है

आप देख सकते हैं इस वीडियो में पता चल रहा है कि महिला सोसाइटी के 10वें माले पर परिवार के साथ रहती हैं। वहीं उनका कपड़ा नौवीं मंजिल की बालकनी में गिर गया था और वह फ्लैट बंद था। ऐसे में महिलाकपड़े को लाने के लिए बच्चे को साड़ी से बांधकर नीचे नौवीं मंजिल पर भेजती है। अब इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं वीडियो में बच्चे द्वारा कपड़ा लेने के बाद फिर उसे साड़ी के सहारे ही वापस खींच लेती है। वहीं दूसरी तरफ महिला के साथ एक बुजुर्ग महिला और एक लड़की भी नजर आ रही है। वहीं इस पूरी घटना का किसी पड़ोसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और अब महिला को इस घटना पर अफसोस है।

वहीं दूसरी तरफ बच्चे का कहना है कि गलती हो गई। इस तरह का जोखिम कभी नहीं उठाऊंगा। मिली जानकारी के तहत सोसाइटी निवासी प्रवीण सारस्वत ने भी इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि महिला को बिल्डर ऑफिस से मदद लेनी चाहिए थी। महिला का कहना है कि उसे कुछ समझ नहीं आया था। उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button