
7.5 लीटर महुआ शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने की कारवाई…
दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ -कटघोरा थाना प्रभारी लखन लाल पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश सभी थानों और चौकियों को दिए है। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा रामगोपाल करिया रे के निर्देशन में थाना प्रभारी कटघोरा लखन लाल पटेल के द्वारा करवाई की गई।
शराब माफियाओ व शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध कटघोरा पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई. स्थानीय थाना कटघोरा प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दवाई पुर कोरवा मोहल्ला से 7.5 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी रामायण सिंह पटेल पिता छेदीलाल पटेल उम्र 35 वर्ष ग्राम जवाली थाना बाकी मोगरा से दो सफेद रंग तथा एक हरा रंग की ढाई ढाई लीटर वाली तीन कोल्ड ड्रिंक के बाटल में भरा हुआ अवैध महुआ शराब जप्त कर। आरोपी रामायण सिंह पटेल को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 146/2021 धारा 34/2 आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के थाना स्टाफ से सहायक उप निरीक्षक साहूकार खांडेकर, आर दीपका कश्यप,सरोज पटेल, चंद्रशेखर पांडे की अहम भूमिका रही।
