8 मार्च को जिला अस्पताल में श्रवण प्रशिक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम

1 Min Read

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*विश्व श्रवण दिवस के तहत निःशुल्क कर्ण रोग जांच उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन
बेमेतरा==राष्ट्रीय  बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार घोष  के निर्देशन पर तथा सिविल सर्जन डॉ वंदना भेले   के मार्गदर्शन मे 03 मार्च 2022 विश्व श्रवण दिवस  के उपलक्ष में  दिनांक 08/03/2022 को जिला अस्पताल बेमेतरा में श्रवण परीक्षण शिविर  एवं श्रवण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
       जिसमें  डॉ हरबंश सिंग(नाक ,कान,गला रोग विशेषज्ञ ),जिला चिकित्सालय बेमेतरा  , व श्री गौरव साहू असिस्टेंट ऑडियोलॉजिस्ट,  ,के द्वारा शिविर  में जांच उपचार व दवाई निःशुल्क प्रदान किया जाएगा
     यह शिविर जिला अस्पताल बेमेतरा में 8 मार्च 2022 को सुबह 9 से 2 बजे तक रखा गया है यह आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति बेमेतरा के तत्वाधान में राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NPPCD) तहत रखा गया है ।

Share This Article
Leave a Comment