8 सालों से बिना कपड़ो के पेड़ से बंधा रहा युवक, अब होगा आजाद, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, गर्मी और बरसात में बिना कपड़ों के एक पेड़ से बांधकर रखा जाए तो वह कब तक जीवित रह सकता है? अब आप सोचेंगे ये कैसे संभव है। तो हम आपको गुजरात के राजकोट जिले के बोटाद तालुका का एक ऐसा वाकया बताएंगे जहां एक युवक को लगातार 8 सालों तक पेड़ से बांध कर रखा गया।
दरअसल, गुजरात के राजकोट जिले के बोटाद तालुका में 22 साल के एक युवक महेश बीते आठ सालों से एक पेड़ से बंधे हुए अपना जीवन बिता रहा है।हालांकि एक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयासों की के कारण अब महेश को जल्द ही अपना जीवन खुशी-ख़ुशी बिताने का मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि 22 साल के महेश का व्यहार आठ साल पहले अचानक उग्र हो गया। उसने दूसरों के साथ हिंसक व्यवहार करना शुरू कर दिया था। 8 साल पहले हर किसी को मारना, उस पर पत्थर फेंकना ये सब उसकी आदत में शुमार हो गया। ऐसे में गरीबी से त्रस्त झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले महेश के परिवार ने उसको नग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया।

साइकोलॉजिस्ट के पास ले जाएंगे
एक फेमस यूटूबर ने बताया की हमने गांव के बाहरी इलाके में परिवार के लिए एक घर बनाया है। हमने वहां बिजली और पंखे भी लगा दिए हैं। महेश को खाना-पानी भी समय-समय पर दिया जाता है। वह मौजूदा समय में हिंसक है। एक-दो दिन में हम उसे इलाज के लिए किसी साइकोलॉजिस्ट के पास ले जाएंगे। साइकोलॉजिस्ट के पास इलाज कराने से महेश की हालत में सुधार होने की संभावना ज्यादा है।