छत्तीसगढ़

8 साल बाद खत्म हुआ स्टाप नर्सों का इंतजार, जारी हुआ प्रमोशन के साथ ट्रांसफर का आदेश

रायपुर: 8 सालों से इंतजार कर रहीं 362 स्टाफ नर्स का प्रमोशन आदेश जारी हो गया है। ये स्टाफ नर्स अब नर्सिंग सिस्टर के रुप में प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सेवा देंगी। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा संचालक ने रविवार को ये आदेश जारी कर दिया।

प्रमोशन के साथ नर्सिंग सिस्टर का नए मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर आदेश भी जारी कर दिया गया है। राजनांदगांव, कोरबा, जगदलपुर और महासमुंद के मेडिकल कॉलेज में इन्हें भेजा गया है। इन्हें 15 दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि प्रमोशन नहीं होने से स्टाफ नर्स में लंबे समय से आक्रोश था, संघ से तरफ से भी लगातार मांग की जा रही थी। अब जारी आदेश से स्वास्थ्य कर्मचारी खुश हैं। संघ की तरफ से अब खाली हुए पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की जा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button