80 ग्राम पंचायतों में चल रहा है मनरेगा का कार्य

4 हजार मजदूर कर रहे हैं मनरेगा में कार्य
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
जनपद पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र अंतर्गत अधिकांश ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत डबरी निर्माण नया तालाब गहरीकरण कार्य कच्ची नाली निर्माण गौठान निर्माण और स्व सहायता समूह के लिए शेड निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे इन कार्यों में बहुत ही कम मजदूर मिल रहे हैं क्योंकि इन दिनों धान फसल की कटाई जोरों से चल रहा है जिसकी वजह से अधिकांश मजदूर धान कटाई कार्य में व्यस्त हैं। आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार की दिशानिर्देश पर 16 नवंबर से गौठान में डबरी निर्माण कार्य चल रहा है। डबरी निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 39 हजार राशि की स्वीकृति हुई है। जिसमें से 2 लाख 23 मजदूरी है और 13 हजार सामग्री का है जिसमें 31 मजदूर पिछले 5 दिनों से गौठान में चल रहे डबरी निर्माण कार्य में कार्य कर रहे हैं। इसी तरह समीपस्थ ग्राम पंचायत कोलिहा में शिकारी तालाब गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 65 हजार राशि स्वीकृत हुई है जिसमें 65 ग्रामीण मजदुरो को कार्य की मांग पर काम दिया जा रहा है।
जनपद पंचायत बलौदाबाजार के कार्यक्रम अधिकारी रश्मि वर्मा ने बताया कि 106 ग्राम पंचायतों में से 80 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहे हैं जिसमें 4 हजार मजदूर कार्य कर रहे हैं।
Share This Article
Leave a review