Republic Day 2021 : राज्यपाल उइके राजधानी में… तो CM भूपेश बघेल यहाँ करेंगे ध्वजारोहण… जाने 72वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल… कौन, कितने बजे, किस जिले में फहराएंगे तिरंगा… देखिए सूची…

आशीष तिवारी रायपुर

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। राज्यपाल उइके इस मौके पर जनता के नाम अपना संदेश देने के साथ ही राज्य के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी।

मुख्य समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल उइके का प्रातः 8.59 बजे समारोह स्थल पर आगमन होगा। राज्यपाल प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी लेंगी। प्रातः 9.02 बजे से 9.22 बजे तक राज्यपाल राज्य की जनता के नाम संदेश देंगी। राज्यपाल उइके प्रातः 9.23 बजे से 9.29 बजे तक प्रदेश के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम का समापन प्रातः 9.30 बजे होगा।

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार ध्वजारोहण के लिए मंत्रीगणों के साथ-साथ संसदीय सचिवों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे दुर्ग में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, उद्योग मंत्री कवासी लखमा कांकेर में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया रायगढ़ में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार नारायणपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत बालोद में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें।

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इंद्र शाह मंडावी दंतेवाड़ा में, चन्द्रदेव प्रसाद राय धमतरी में, विनोद सेवन लाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिंतामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव में, गुरूदयाल सिंह बंजारे कोरिया में, शकुंतला साहू मुंगेली में, शिशुपाल सोरी सुकमा में और डाॅ. रश्मि आशीष सिंह सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button