बड़ा झटका : 4 निकाय चुनाव में मिली हार के बाद दंतेवाड़ा में 100 BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 4 नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद दंतेवाड़ा में 100 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम भाजपा को दोहरी चोट दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छविंद्र कर्मा के नेतृत्व में भाजपा की मंडल महामंत्री अमरीका साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चेयरमSन अपेक्स बैंक बैजनाथ चंद्राकर, विधायक देवती महेंद्र कर्मा और जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इन सभी का फूल माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया गया है।

विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने कहा कि आप कांग्रेस परिवार का सदस्य हैं। आप सभी को कांग्रेस सरकार की विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनानी है। पूर्व जिपं अध्यक्ष छविंद्र कर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 36 में से 25 वादे पूरे किए हैं। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हम कार्यकताओं का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन से हम जुड़ते हैं तो हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि हम संगठन के प्रति कितने जिम्मेदार हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने कहा कि आप कांग्रेस के अभिन्न अंग है। पार्टी आपके सभी सुख-दुःख में साथ खड़ी रहेगी। कांग्रेस को मजबूती बनाने आपको भी जिम्मेदारी दी जाएगी।

इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन
कांगेस में शामिल होने वाले वालों में पंकज बनिक, पीयूष मुखर्जी, सत्यजीत साहा, राजकुमार देशमुख, वकील कुरैशी, अमर साहा, अनिल देवनाथ, लखन दुर्गा, संतोना बैरागी, शुभांकर विश्वास, आशीष विश्वास, अर्जुन देशमुख, सुखराम, परदेशी, रघु कश्यप, अब्बास खान, मेहरुद्दीन, जितेंद्र, लखमा, प्रशांत नाग, राजू कश्यप, शशि कुंजाम, गणेश दीप, विशाल वर्मा, राजकुमार नेताम, तापस गाइन, मनीराम, बृजकिशोर पाल, मनोजीत ढाली, लिटन साहा, दीपांकर कविराज, अशोक बैरागी, निरंजन सरकार, प्रकाश मुखर्जी समते अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button