
बुंनगा में योग शिविर का आयोजन
रायगढ़। डॉ. अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पुसौर विकासखंड के बुंनगा में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 21 जून से 25 जून तक बुंनगा के मिडिल स्कूल प्रांगण में प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । गांव के बाजार एवम बस्ती में जमकर प्रचार- प्रसार पाम्पलेट के माध्यम से एवं जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया गया। योग शिविर में कुल 258 हितग्राही लाभान्वित हुए, जिसमें महिला पुरुष बालक बालिका वृद्ध जन ने शिविर में शामिल हुए योग प्रशिक्षक श्री दुलामणि रजक के द्वारा योगा प्रशिक्षण दिया गया योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर में भ्रामरी प्राणायाम भ्रस्तिका प्राणायाम एवं विभिन्न प्रकार के आसन जैसे शवासन मकरासन, भुजंगासन, वज्रासन पवन मुक्तासन उष्टासन चक्रासन, अर्धचक्रासन वृक्षासन सूर्य नमस्कार इत्यादि का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षण शिविर में योग से होने वाले होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभ के बारे में बताया गया। योग के माध्यम से शारीरिक रोग जैसे कमर दर्द घुटना दर्द बीपी शुगर मोटापा आलस अजीर्ण पेट संबंधित बीमारी मानसिक रोग इत्यादि में लाभदायक है डॉ.अजय नायक द्वारा बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास प्रतिदिन कम से कम आधा से एक घंटा करना चाहिए। योगाभ्यास आहार-विहार एवं दिनचर्या से बहुत सारे बीमारी ठीक किया जा सकता है लोगों का झुकाव दिनोंदिन योग एवं आयुर्वेद के प्रति बढ़ते जा रहा है। लोग आयुर्वेद को अपनाने के लिए लगातार उत्साहित हो रहे हैं एवं स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। शिविरों में योग से संबंधित जरूरी पाम्पलेट वितरण किया गया। शिविर के अंतिम दिन में लोगों को नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को जरूरी बातें बताई गई उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य आकाश मिश्रा, सरपंच श्रीमती कस्तूरी सिदर असीम मिश्रा हेमशंकर श्रीवास लीलाराम सिदार शिवचरण मैत्री छबि चौहान लोकनाथ मैत्री नोनी बाई पदमा मेहर चैनमती शोहोदरा बाई भोज मालाकार, आयुर्वेद फार्मासिस्ट राजेश साव ग्रहण मैत्री इत्यादि जनप्रतिनिधियों का सक्रिय भूमिका रहा शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधि का डॉक्टर अजय नायक ने आभार प्रकट किया













