छत्तीसगढ़

ग्राम तेलिकोट में चौकी खरसिया पुलिस ने की 48 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

आरोपी को भेजा गया रिमांड पर 

खरसिया। आज 24 अक्टूबर को ग्राम तेलिकोट में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की मुखबीर सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक जीपी बंजारे के हमराह प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक बंसी रात्रे, सोहन यादव तथा सुरेंद्र पटेल के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां रवि भारती पिता स्वर्गीय राजू भारती उम्र 28 वर्ष निवासी तेलीकोट चौकी खरसिया को 48 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

वही आरोपी रवि भारती पर धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर, गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button