देश विदेश

Diwali 2021: दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे रिश्ते

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

नई दिल्ली: दिवाली (Diwali) एक ऐसा त्योहार है, जब आप अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ होते हैं. इस दिन आप एक-दूसरे को तोहफे देते हैं और मिलकर खूब सारे स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा भी उठाते हैं. लेकिन इस खास दिन पर आपको कुछ बातों का ख्याल भी रखना चाहिए. कई बार कुछ छोटी-छोटी ग​लतियां आपके रिश्ते बिगाड़ सकती हैं.

काम में लें बराबर की जिम्मेदारी

दिवाली के मौके पर आपके घर में काफी काम होता है, इसलिए सफाई से लेकर खाना बनाने तक सभी काम मिलकर करें. किसी एक व्यक्ति पर हर तरह के काम की जिम्मेदारी न थोपें.

शॉपिंग करने से पहले…

दिवाली की शॉपिंग करने से पहले एक लिस्ट तैयार कर लें और इसमें परिवार की राय जरूर लें. सबकुछ अपने हिसाब से करने की कोशिश न करें. सबकी अपनी अपनी पसंद होती है, इसलिए बेहतर होगा कि आपस में तय करें कि कौन सी चीज लानी और कौन सी नहीं.

कॉम्पिटिशन और गेम जैसी चीजों से दूर रहें 

गेम खेलते वक्त आपसी कॉम्पिटिशन की भावना लोगों के भीतर आ जाती है. इसकी वजह से खेलने के दौरान कई बार हार-जीत पर आप रिएक्ट भी करते हैं और एक दूसरे से लड़ जाते हैं. ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसलिए दिवाली के मौके पर गेम्स से दूर रहें. वहीं अगर खेलते हैं, तो अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखें.

शराब से दूरी

इस दिन अगर आप अपनी आदत ड्रिंक करने की आदत पर कंट्रोल नहीं रखते तो नशे में आपकी किसी से बहस या कहासुनी हो सकती है. इससे रिश्तों में खटास आ सकती है. शराब के नशे में पटाखे चलाने और ड्राइव करने की गलती तो भूलकर भी न करें.

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button