एलॅन्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. सत्याजीत होता को NAS परीक्षा को कार्य करने के लिए चयनित

दिनेश दुबे
आप की आववज
जिला बेमेतरा में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS)परीक्षा का सफलतम् आयोजन
एलॅन्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. सत्याजीत होता, डी.एल.सी. को कार्य करने हेतु चयनित
बेमेतरा —  उच्च शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अपने अधिनस्थ संस्था सी.बी.एस.ई. के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) का आयोजन 12.11.2021 शुक्रवार को किया गया।
इस उच्च स्तरीय उपलब्धि सर्वे हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बेमेतरा के अंतर्गत कुल 138 सैम्पल स्कूलों को सम्मिलित किया गया था। जहाँ पढ़ रहे कक्षा 3री , 5वीं, 8वी. और 10वीं के विद्यार्थियों का चुनाव किया गया। उल्लेखित कक्षाओं से 30-30 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें कुल 3922 छात्र – छात्राएँ सहभागी हुए। सर्वे संचालन में 164 आब्जर्वर एवं 200 फिल्ड इनवेस्टिगेटर नियुक्त थे।
जिला बेमेतरा के बेमेतरा ब्लाक से कक्षा 3री में 241 , कक्षा 5वी में 291 , कक्षा 8वी में 407 कक्षा 10वी में 319 छात्र – छात्राएँ। बेरला ब्लाक से कक्षा 3री में 44 , कक्षा 5वी में 173 , कक्षा 8वी में 179 कक्षा 10वी में 269 छात्र – छात्राएँ। नवागढ़ ब्लाक से कक्षा 3री में 190 , कक्षा 5वी में 62, कक्षा 8वी में 456 कक्षा 10वी में 464 छात्र – छात्राएँ। साजा ब्लाक से कक्षा 3री में 93 , कक्षा 5वी में 54, कक्षा 8वी में 209 कक्षा 10वी में 471 छात्र – छात्राएँ। इस तरह कक्षा 3री से कुल 568, कक्षा 5वीं से 580, कक्षा 8वी से 1251, कक्षा 10वीं से 1523 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
सर्वे दिवस शुक्रवार 12.11.2021 को प्रातः 06ः00 बजे डी.एल.सी. कार्यालय एलॅन्स पब्लिक स्कूल, बेमेतरा में सभी आब्जर्वर सर्वे सामाग्री लेने उपस्थित हुए तत्पश्चात अपने – अपने सुनिश्चत सैम्पल स्कूल की ओर प्रस्थान कर कर्तव्यों का निर्वहन करके दोपहर 02ः00 से 04ः00 बजे तक पुनः डी.एल.सी. कार्यालय आकर सर्वेक्षण सामाग्री को जमा किए।
इसके पुर्व 09.11.2021 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हेतु नियुक्त आब्जर्वर तथा फिल्ड इनवेस्टिगेटर को प्रशिक्षण दिया गया। जहाँ ;छ।ैद्ध कार्य हेतु नियुक्त डी.एल.सी., डी.एन.ओ, डी.ई.ओ, एस.एन.ओ, आर.सी.सी जैसे अधिकारियों ने नेशनल अचिवमेंट सर्वे के कार्यप्रणाली को विधिवत तथा विस्तार पूर्वक अवगत कराए ताकि शिक्षक – शिक्षिकाओं से किसी प्रकार की त्रुटि न हो, जिससे सर्वे कार्यक्रम प्रभावित व बाधित न हो जाए।
इस अखिल भारतीय उपलब्धि सर्वे को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में नीति आयोग और सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली से नियुक्त डी.एल.सी. डॉ सत्यजीत होता, डी.एन.ओ हेमंत कुमार भुवाल, एस.एन.ओ. विधा डांगे, डी.ई.ओ. अरविन्द मिश्रा, बी.ई.ओ., आर.सी.सी. श्रीमति लक्ष्मीसिंह, बी.आर नेरश चन्द्र ,सभी फील्ड इनवेस्टिगेटर , आब्जर्वर सभी सैम्पल स्कूल के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षक – शिक्षिकाएँ तथा अन्य कर्मचारियों का सहयोग अतुलनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button