
मन मुताबिक हो रही शादी?
लड़का हो या लड़की दोनों को ही शादी से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से ये सवाल जरूर पूछ लेना चाहिए कि क्या शादी उसकी मर्जी और पसंद से हो रही है? किसी दबाव में आकर तो शादी के लिए हामी नहीं दी। अक्सर अरेंज शादियों में होता है कि लड़के या लड़की को परिवार के दबाव में शादी करनी पड़ती है। उन्हें आप पसंद नहीं होते या हो सकता है कि उन्हें पहले से ही कोई और पसंद हो। ऐसे में इस तरह के सवाल आप दोनों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।
पसंद और नापसंद
शादी से पहले आपको जीवन साथी की पसंद नापसंद के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। जैसे आपको ये पूछ लेना चाहिए कि क्या वो शाकाहारी या मांसाहारी हैं? ड्रिंक और स्मोक करते हैं? उन्हें आप पसंद हैं या नहीं? इसके अलावा उनकी रुचि के बारे में और भी कई बातें जान लें। इससे आपको आपके पार्टनर के स्वभाव का भी पता चलता है और शादी के शुरुआती दिनों में आप उन्हें अजनबी नहीं समझेंगी।
करियर का प्लान
शादी भविष्य से जुड़ा रिश्ता है। इसलिए एक दूसरे के करियर, नौकरी आदि के बारे में बाते क्लीयर कर लें। आपको पता होना चाहिए कि वह क्या काम करते हैं। उनकी सैलरी क्या है? भविष्य में करियर को लेकर उनके क्या प्लान है? इसके अलावा अगर आप नौकरी करती हैं तो ये भी जान ले कि क्या उन्हें शादी के बाद आपके नौकरी करने से परेशानी तो नहीं है? शादी के बाद उनका बाहर बसने का इरादा तो नहीं?
क्या सोचते हैं आपके बारे में
शादी के लिए सबसे जरूरी होता है एक दूसरे के बारे में सकारात्मक सोच होना। आपको उनसे पूछ लेना चाहिए कि वह आपके बारे में क्या सोचते हैं। ताकि वह आपसे शादी अपनी पसंद से कर रहे हैं ये बात स्पष्ट पता चल जाए। ये भी जान लें कि उनकी आपसे क्या उम्मीदें हैं। वह कैसा लाइफ पार्टनर चाहते हैं?
फैमिली प्लानिंग
अपने होने वाले जीवन साथी से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल कर लें। जैसे शादी के बाद कब वह परिवार बढ़ाने के बारे में सोचते हैं? कितने बच्चों की अपेक्षा रखते हैं? बच्चों के बारे में उनकी क्या राय है?





