11th March 2026
देश विदेश की

फोटोस्टेट दुकान वाला निकला पाकिस्तानी जासूस, ISI को दे रहा था गोपनीय सूचनाएं

राजस्थान (Rajasthan) से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने जासूसी करने के आरोप में सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक फोटोस्टेट की दुकान चलाता है।

केवल यही नहीं बल्कि गिरफ्तार आरोपी निबाब खां ISI के लिए जासूसी का काम करता है। इस मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने कहा कि, ‘जैसलमेर के चांदन से निबाब खां को गिरफ्तार किया गया है।’ इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘जो काफी लंबे समय से आईएसआई के स्थानीय एजेंट के रूप में काम कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी को पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी दी गई थी।’ आप सभी को बता दें कि बता दें कि खुफिया अधिकारी ने बताया कि आरोपी निबाब खां साल 2015 में पाकिस्तान यात्रा पर गया था। इसी के साथ वह वहां आईएसआई के हैंडलर के संपर्क में आया।

वहीं इस दौरान उसे 15 दिन का प्रशिक्षण और 10 हजार रुपए दिए गए। इसी के साथ ही भारत लौटने पर उसने भारत के साथ जासूसी शुरू कर दी। केवल यही नहीं बल्कि वह दो-तीन बार और पाकिस्तान गया था। इसी के साथ निबाब खां की चांदन में मुख्य राजमार्ग पर मोबाइल फोन, सिमकार्ड व फोटो स्टेट करने की दुकान है। अब उस पर यह आरोप है कि इस दुकान की आड़ में स्थानीय सैन्य गतिविधियों की जानकारी ले कर अपने हैण्डलर को उपलब्ध करवाता था।

Related posts

खलीलपुर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने देशवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दिए..

ADMIN DESK

20 राज्यों के शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेगी सरकार

Aapki Aawaz

राशिफल 12 मार्च : ग्रहों की स्थिति मेष, तुला, धनु वालों के लिए शुभ, हनुमान जी की कृपा से बनते चलेंगे बिगड़े काम

Aapki Aawaz

Leave a Comment