गर्ल्स के बीच घिरे मंत्री सिंहदेव, जानिए सूरजपुर कॉलेज की यह दिलचस्प घटना

सूरजपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज सूरजपुर गर्ल्स कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मंत्री सिंहदेव कॉलेज की गर्ल्स के बीच घिर गए। काफी देर तक वे उनके बीच ही रहे। दरअसल, नए कॉलेज के शुभारंभ के कारण वैसे भी वहां खुशी का वातावरण था। छात्राएं खुश थीं, और मंत्री टीएस सिंहदेव को उस कार्यक्रम में पाकर उत्साहित भी थीं। कुछेक छात्र-छात्राओं ने मंत्री से उनके साथ सेल्फी का आग्रह किया। अपने सहज स्वभाव के अनुरूप मंत्री जी ने सेल्फी के लिए पोज दे दिया। जैसे ही एक सेल्फी हुई कि गर्ल्स की पूरी भीड़ ने मंत्री को चारो तरफ से घेर लिया। मंत्री ने भी उन गर्ल्स को मायूस नहीं किया, बल्कि काफी देर तक उनके बीच घिरे रहकर सेल्फी लेते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथि, प्राध्यापकगण और आम नागरिक भी इस रोचक दृश्य के साक्षी बने

Share This Article
Leave a review