
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ राज्य में इन दिनों किसानों को धान बेचने के लिए बारदाना के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता सर्वेन्द्र साहू ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार किसानों को धान का एक-एक दाना खरीदने का वादा कर किसानों को बारदाना लाने को कह रही है। आज किसान स्वयं का अनाज बेचने के लिए बारदाना के लेने दर दर भटक रहे है। कांग्रेस सरकार किसान हितेषी का वादा कर किसानों को धोखा दे रही है। वही एक तरफ बारदाना की समस्या उत्पन्न है तो दूसरी तरफ बिजली बिल अधिक आने से गरीब किसान आम जनता अत्यधिक परेशान हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार 15 वर्ष रही है किसी भी किसान को अपना धान बेचने कभी समस्या नहीं आई। कांग्रेस सरकार किसानों को वादा कर भूल गई। किसानो को बारदाना खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।




