
कहते हैं कि जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो ईश्वर खुद किसी न किसी रूप में मदद के लिए आ ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही कक्षा आठवीं पढ़ने वाली छात्रा कुमारी जयंती के साथ हुआ।

दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – प्रदेश के पुलिसकर्मी लगातार खाकी के दामन पर लगे दागों को साफ करने में लगे हुए हैं तो कुछ पुलिसकर्मी इन दागों की जड़ को खत्म करने में लगे हुए हैं।बता दें कोरबा में पुलिस का मानवीय के रूप देखने को मिला है। यहां पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने एक छात्रा की कुछ इस तरह मदद की कि सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।
आखिर क्या है पूरा सच
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल को सोशल मीडिया से जैसे ही पता चला कि पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तुमान का आश्रित मोहल्ला मैनगढ़ी की रहने वाली कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत छात्रा कु0 जयंती एक्का पिता फत्तेराम एक्का के पास सायकिल नहीं होने के कारण उसे तुमान से बस पकड़ने के लिए गाँव से 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
पुलिस अधीक्षक पटेल ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक साइकिल खरीदकर कटघोरा थाना के सहायक उप निरीक्षक मंगतूराम मरकाम, आरक्षक शिव शंकर परिहार और महिला आरक्षक सुहाना केंवट के हाथों साइकल को स्कूल भिजवाया, जहां पुलिस अधीक्षक के मातहतों ने छात्रा जयंती एक्का को नया सायकिल प्रदान किया। सायकल मिलने पर छात्रा जयंती एक्का ने खुशी जाहीर करते हुए पुलिस अधीक्षक पटेल का आभार प्रकट किया।
पुलिस अधीक्षक पटेल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ -साथ विजिबल व सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस कर रहे हैं। यही वजह है कि जिले में जनता और पुलिस के बीच की दूरी लगातार कम हो रही है। गैर कानूनी कार्य में संलग्न लोग डरे सहमे हुए हैं।




