न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में कई पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए शानदार मौका
NPCIL Various Post Jobs 2021: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शानदार मौका दे रहा है। कॉर्पोरेशन ने नर्स, फार्मासिस्ट टेक्नीशियन और असिस्टेंट समेत विभिन्न 72 पदों पर भर्तियां निकालकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तो कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती परीक्षा के आधार पर होगा।
भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 27 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 27 दिसंबर 2021
इन पदों पर आवेदन आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट https://npcilcareers.co.in पर जाना होगा। यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। आपको वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें क्योंकि इसमें त्रुटि होने पर यह निरस्त किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
पैरामेडिकल और स्टाइपेंडियरी ट्रेनी समेत इन विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, तो कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा धारक आवेदन कर पाएंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें। उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।















































