छत्तीसगढ़न्यूज़सामाजिक

जिला स्तरीय सिरजन लोक कला एवं साहित्य सम्मेलन विजयपुर में समापन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रिपोर्टर भूपेंद्र गोस्वामी

छुरा गरियाबंद=ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजयपुर में जिला स्तरीय सिरजन किया गया था। जिसमें अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री रूप सिंह साहूजी , श्रीमती केसरी ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, श्री नीलकंठ ठाकुर जनपद पंचायत छुरा, विशेष अतिथि श्री हेमलाल नेताम पूर्व सरपंच रानीपरतेवा, श्री भानु साहू, साधु निषाद ,श्री शुक्ला जी, श्री भरत साहू, रहे अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से लोक कलाकारों द्वारा किया गया। श्रीमती केसरी ध्रुव व रूप सिंह साहू को अपने बीच पाकर लोक कलाकारों ने खुशी से झूम उठे। श्रीमती केसरी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक कला हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धरोहर है। इसे हमें संजोए रखना है। कोई भी व्यक्ति अपनी कला को छुपाके नहीं रखना चाहिए। कला को प्रदर्शित करना चाहिए। विजयपुर मेरा क्षेत्र नहीं है फिर भी अपना स्नेह और प्यार मुझे यहां खींच लाया है श्री रूप सिंह साहू, श्री नीलकंठ ने भी संबोधित किया।
नीलकंठ कलाकार का शाब्दिक अर्थ बताया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण जन महिलाए पुरुष उपस्थित रहे

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button