Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

जशपुर विधायक विनय भगत ने दो जिले को जोड़ने वाली सड़क निर्माण हेतु 46 करोड़ का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात….बगीचा चराईडाँड़ मार्ग में विधायक भगत के प्रयास से जल्द मिलेगी चमचमाती सड़क ….

जशपुरनगर:- बगीचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मैनी चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होने पहुंचे जशपुर के यशस्वी विधायक श्री विनय भगत जहां ग्रामीणों द्वारा विधायक का जोशीला स्वागत सत्कार किया गया। जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने बतौली बगीचा चराईडाँड़ पहुंच मार्ग कुल 41.80 किलोमीटर सड़क का 46 करोड़ 75 लाख का भूमिपूजन किये और सरगुजा अम्बिकापुर और जशपुर जिला मुख्यालय को जोड़ती है यह सड़क । अब विधायक श्री विनय भगत के प्रयास से यह स्टेट हाइवे जल्द ही चमचमाती सड़क लोगों को मिलेगी। इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत ने कहा अपने विधान सभा के सभी सड़को को बनाना मेरी जिम्मेदारी जशपुर की आवागमन का साधन मुख्य रूप से सड़क ही है हम सब सड़क मार्ग पर ही आश्रित है,इसलिए सभी सड़क को बनवाना जरूरी है, इसी कड़ी में एक नया आयाम जुड़ेगा, चराई डाँड़ से बगीचा बतौली तक का स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के द्वारा दी गई थी मैने इस सड़क के लिए लिखित और मौखिक रूप से मांग की थी और सदन में भी सड़क की बेहतरी के लिए बात रखी थी आज उसी का नतीजा है लगभग 47 करोड़ रुपये की सौगात मिली है।

आगे विधायक श्री भगत ने अपने उद्बोधन में अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विकास कार्य करना मेरी जिमेदारी है और ये जिम्मेदारी मैं बखूभी निभाऊंगा,सड़क पुल पुलिया के लिए परेशानी नहीं होने दिया जाएगा,मेरे क्षेत्र की सभी सड़क को बनवाकर ही मानूंगा। विधायक विनय भगत ने कहा की कुछ दिनों तक कोरोना की वजह से मेरी विकास की गति कम की थी लेकिन अब विकास की गति कम नहीं बल्कि तेज होगी। आज विपक्ष के पास मेरे खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं है जिनके सहारे वे अपनी बात लोगो तक रख सके,दूसरी तरफ मेरे कार्य करने के अंदाज से विपक्ष के लोग परेशान है । लोगो ने भी स्वीकार कर लिया है कि विधायक हो तो ऐसा । इस सड़क भूमि पूजन कार्यकर्म की अध्यक्षता नप अध्यक्ष सी डी बाखला और विशिष्ट अतिथि के रूप में नप. उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री भगत का आभार जताया और कहा ये हमारे विधायक जी के दुर्गामी सोंच है कि आज इतने बड़े सड़क का सौगात मिला है। जप. उपाध्यक्ष सुरेश जैन,पीडीसी रामजी भगत बीमडा सरपंच श्रीमती प्रभा पैंकरा, मैनी सरपंच श्रीमती रेखा पैंकरा द्वारा किया गया,उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने कहा कि हमारे विधायक विनय भगत जी को विकास पुरुष कहा जाए तो अतिश्योक्ति नही होनी चाहिए,क्योंकि लोगो ने पंद्रह साल बाद विधायक को अपने पास पाया है,ऐसा मिलनसार ,मृदुभाषी ,सहज सरल स्वभाव के विधायक पाकर इस क्षेत्र के जनता अपने आप को गौरानित महसूस कर रही है हमारे विधायक महोदय को अपने लोगो की चिंता है उनके लिए और क्या किया जाए दिनरात सोचते है। कार्यकर्म के अध्यक्ष श्री बाखला के द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया उक्त कार्यकर्म के अंत में विधायक विनय भगत के द्वारा नृत्य दल के लोगो को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही साथ मैनी ग्राम पंचायत के लोगो से मिलकर उनके कई मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोरा जनपद उपाध्यक्ष संजीव भगत ,रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष बगीचा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण जशपुर मनमोहन भगत, बी डी सी अमित महतो, जिला महासचिव रंजीत यादव, सतीश गुप्ता, मंगल पाण्डेय, विकास यादव युवा अध्यक्ष, विकास गुप्ता, एस डी एम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी,तहसीलदार , पीडब्ल्यूडी के एसडीओ , इंजीनियर ठेकेदार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *