पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों का बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

⏺️ सी.सी.टी.एन.एस. योजना के तहत् डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य लगन एवं मेहनत से संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।


➡️ दिनांक 27.12.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
➡️समीक्षा दौरान जिले के थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना तपकरा, थाना बागबहार, थाना दुलदुला में डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य उत्कृष्ठ पाये जाने पर आर.क्र. 688 अमित भगत, म.आर.क्र. 300 सविता पैंकरा, आर.क्र. 317 प्रवीण टोप्पो, आर.क्र. 344 विरेन्द्र यादव, आर.क्र. 628 घनश्याम प्रजापति, आर.क्र. 602 प्रदीप भगत को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
➡️उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं नोडल अधिकारी सी.सी.टी.एन.एस. श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय एवं अन्य थाना में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button