बेमौसम बारिश का कहर: जमकर गिरे ओले, धान खरीदी बंद
रायपुर:
दुर्ग: यहां तेज बारिश के कारण 7 धान खरीदी केंद्र बंद हो गए। खुले में रखा 11 गांव का धान भी भीग गया। कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने खरीदी केंद्रों में तिरपाल व रस्सा भेजने के निर्देश दिए हैं। फड़ अधिकारीयों को नुकसान व भीगने का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। पेंड्रा: गौरेला, पेंड्रा, मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में कल शाम से बारिश जारी है। बारिश के चलते आज जिले में धान खरीदी नही होगी। कलेक्टर नम्रता गाँधी ने आज धान नही खरीदने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यहां के कई गांवों में बारिश के चलते बिजली भी गुल हो गई है। अमरकंटक सहित पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया है और ठंड भी बढ़ी हुई है।
कवर्धा: विकासखंड के ग्राम रबेली, परसवारा, बिरकोना, पिपरिया तथा वनांचल क्षेत्र चिल्फी से भारी ओला वृष्टि की खबर मिल रही है। प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच बारिश के साथ इस कदर ओला वृष्टि हुई कि कुछ ही देर में पूरी जमीन बर्फ से पट गई और सफेद सादर सी बिछ गई। कोरबा: जिले में भारी बारिश हुई है। मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में ओला गिरने से मौसम सर्द हो गया है, क्षेत्र में बारिश और ओला के बाद दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरगुजा/चिल्फी/प्रतापपुर/सूरजपुर: जिले में और आसपास जमकर ओलावृष्टि हुई है, सड़कों और खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। बेमेतरा जिले के दाढ़ी-छिरहा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।



