
नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF के 38 जवान पॉजिटिव, 75 का कराया गया था जांच, किया गया क्वारंटाइन
सुकमा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता बढ़ा दी है। रायपुर समेत अन्य जिलों में कोरोना के मामले कई गुना बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब नक्सली मोर्चे पर तैनात जवान भी तेजी से पॉजिटिव हो रहे हैं।
ताजा मामला सुकमा से सामने आया है। यहां चिंतागुफा के तेमेलवाड़ा CRPF कैंप में 38 जवान संक्रमित पाए गए हैं। CMHO जेबी प्रसाद बनसोड़ ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि 75 जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें से 38 जवान एंटीजन में पॉजिटिव पाए गए हैं।
एक साथ इतनी संख्या में जवानों के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। अब सभी जवानों को कैंप के बैरक में क्वारंटाइन किया गया है।