छत्तीसगढ़ में मिला ओमिक्रान का पहला मरीज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक जनवरी के बाद से कोरोना दिन दोगुनी, रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। फिर भी एक राहत की बात ये थी ओमिक्रान का कोई पीड़ित नहीं मिला था। लेकिन 5 जनवरी को बिलासपुर में एक पीड़ित कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट का मिला है। बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

[img-slider id="274450"]

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button