
पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए देशभर में होगी पूजा, शाम को कैंडल मार्च निकालेंगे भाजपा कार्यकर्ता
पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने इसे पीएम के खिलाफ साजिश बताते हुए देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कैंडल मार्च निकाला जाएगा।


