धर्मेंद्र सिंह पर लगा गंभीर आरोप, थाने में हुई 377 कि रिपोर्ट दर्जसक्ती। नगर में आज तड़के एक भूचाल आया इस भूचाल का नाम था सक्ती रियासत के राजा जिनका हाल ही में राजतिलक हुआ है कि खिलाफ एक नजदीकी रिश्तेदार महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।ज्ञात हो कि गत कुछ माह पूर्व ही राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिंह का राजतिलक कर सक्ती रियासत के राजा घोषित किया था। राज महल के झगड़े विगत कई वर्षों से सड़कों पर देखने को मिले वहीं राजतिलक को लेकर भी बड़ी रानी गीताराणा सिंह द्वारा अवैध करार की बात कही गई थी। वहीं राज परिवार के झगड़े थाना, न्यायालय तक चल रहे हैं। इसी बीच आज एक भूचाल के रूप में बात उठी और पता चला कि राजपरिवार की एक महिला ने आरोप लगाया कि 9 जनवरी की रात 9 बजे धर्मेंद्र सिंह आए और महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की, जिसकी लिखित सूचना के बात सक्ती पुलिस हरकत में आई और महिला के आवेदन के अनुरूप मामले पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की गईं, वहीं धर्मेंद्र सिंह के ऊपर धारा 450, 354 और 377 आईपीसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इस संबंध पर धर्मेंद्र सिंह से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे बढ़ते राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की ऊंचे स्तर पर साजिश की जा रही है। मैं एक सम्मान जनक पद के साथ साथ सक्ती रियासत के भी बड़े पद पर आसीन हूं और मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है, इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करूँगा और घटना स्थल परिसर की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी घटना होना या ना होना की भी पुष्टि की जानी चाहिए।
Read Next
12 minutes ago
मधु मक्खियों के हमले से किसान की मौत पत्नी एवम बेटा घायल दोनो का उपचार जारी
2 hours ago
Raigarh: “ऑपरेशन आघात” के तहत जंगल में अवैध महुआ शराब भट्ठी नष्ट
2 hours ago
कांग्रेस को मिली नई धार, वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री
2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने हितग्राहियों की बैठक
5 hours ago
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
5 hours ago
अनुराग गुप्ता बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री
5 hours ago
कोटवारों द्वारा संधारित मुसाफिर रजिस्टर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
5 hours ago
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर
6 hours ago
भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा में बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने विकास स्वामी पदमवार
7 hours ago
मथुरा के ‘मिनी जामताड़ा’ में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 34 हिरासत में
प्रेमी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, उसी कोच में बैठी थी प्रेमिका….फिर ये निकला पूरा मामला
प्रेमी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, उसी कोच में बैठी थी प्रेमिका….फिर ये निकला पूरा मामला
जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसमें कार्यकारिणी के द्वारा अपीलीय समिति के सदस्य के रूप में श्री अशोक कुमार पटनायक जी श्री विष्णु सेवक गुप्ता जीश्री बृजलाल पटेल जी को नामित कर नियुक्त किया गया है





