पॉजिटिव आने के बाद गायब होने वालों सहित होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर अब महामारी कानून के तहत FIR

रायपुर:

[img-slider id="274450"]
कलेक्टर सौरभ कुमार ने शुक्रवार को नोडल अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। जिसमें ये बात प्रमुखता से सामने आई की कई लोगों ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी होम आइसोलेशन के लिए पंजीयन नहीं कराया। और कईयों ने जांच के समय गलत पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है, रायपुर, आरंग, तिल्दा और अभनपुर के ऐसे 19 लोगों को चिन्हित किया गया है। अब उन पर महामारी कानून के अलावा IPC की धाराओं में FIR कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button