
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बिसुनपुर अंबिकापुर से किया गिरफ्तार….
⏺️ थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 08/22 धारा 376 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध।
———–000———–
मामला जशपुर जिला अंतर्गत थाना नारायणपुर का है जहां दिनांक 13.01.2022 को थाना नारायणपुर क्षेत्र की पीड़िता थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शीतल सलील केरकेट्टा द्वारा माह जनवरी 2019 में परिचय होने के बाद शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दिनांक 20-05-2019 से 09-12-2021 तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा, आरोपी शीतल सलील केरकेट्टा पीड़िता से शादी करने से इंकार कर रहा है, रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 08/22 धारा 376 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई, विवेचना दौरान आरोपी शीतल सलील केरकेट्टा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिसुनपुर अंबिकापुर जिला-सरगुजा (छ.ग.) को
बिसुनपुर अंबिकापुर से हिरासत में लेकर दिनांक 15-01-2022 के 12.45 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी जशपुर में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जे.के. जांगड़े थाना प्रभारी नारायणपुर एवं आरक्षक क्रमांक 515 अशोक कंसारी, आरक्षक क्रमांक 556 सालदन तिग्गा, आरक्षक क्रमांक 614 सुमन खलखो की विशेष भूमिका रही है।


