छत्तीसगढ़

रायपुर : जनता से जुड़कर प्रतिबद्धता से कार्य करने पर बढ़ेगी पहचानः गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की गृहमंत्री से  मुलाकात

रायपुर 17 जनवरी 2022

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान गृह मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस की सेवा आम नागरिकों से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण सेवा है। अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक कर आमजनमानस में एक अलग पहचान स्थापित की जा सकती है। उन्होंने सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे उनके गृह राज्य, शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने आईपीएस अधिकारियों से कहा कि आमजनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ बेहतर पुलिसिंग से भी शासन के प्रति सकारात्मक माहौल निर्मित होता है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेे मार्गदर्शन का उपयोग करने और फील्ड में जाकर बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button