सक्ती-झाराडीह के मध्य सोंठी समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगीसोंठी समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

सक्ती। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 634/26-28 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 321 (सोंठी फाटक) को दिनांक 20 जनवरी 2022 रात 10 बजे से दिनांक 21 जनवरी 2022 सुबह 10 बजे तक तथा 22 जनवरी 2022 रात 10 बजे से दिनांक 23 जनवरी 2022 सुबह 10 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित टेमर फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button