मनोरंजन

Bhojpuri Song ‘होली में चोली कहां रंगवइलु’ ने मचाया धमाल, होली से 2 महीने पहले हुआ रिलीज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

भोजपुरी एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) आज सिनेमा जगत में स्टार सिंगर्स में से एक हैं. उनका कोई भी गाना आता है तो धमाल ही मचा जाता है. ऐसे में अब उनका होली से दो महीने पहले ही होली सॉन्ग रिलीज किया जा चुका है. इस गाने के बोल- ‘होली में चोली कहां रंगवइलु’ (Holi Me Choli Kaha Rangwailu) हैं. इसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सॉन्ग वायरल हो रहा है.

गुंजन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग (Gunjan Singh Bhojpuri Songs) ‘होली में चोली कहां रंगवइलु’ (Holi Me Choli Kaha Rangwailu) के वीडियो को गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से जारी किया गया था. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जमकर होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें दोनों ही कलाकारों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. इस गाने का म्यूजिक कमाल का है. इस गाने को सुनने के बाद आप खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे. वहीं, एक्टर और एक्ट्रेस का डांस भी मजेदार है. इसमें दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री के साथ डांस मूव्स देखने के लिए मिल रहे हैं. इनके वीडियो को रिलीज किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है और खबर लिखे जाने तक इसे 60 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

गुंजन सिंह ने अपने तमाम फैंस और भोजपुरी ऑडियंस से कहा है कि ‘अच्छा गाना वही होता है, जो सीधे दर्शकों और श्रोताओं के दिल में उतर जाता है. मेरा यह सॉन्ग बहुत प्यारा है, जो आप सभी को इतना पसंद आ रहा है. आप सभी मेरी गायकी और मेरे अभिनय को इतना लाइक कर रहे हैं. उम्मीद है कि आप सब इसी तरह अपना प्यार, स्नेह और आशीर्वाद आगे भी बनाए रखेंगे.

गौरतलब है कि इस होली गीत (Holi geet 2022) ‘होली में चोली कहां रंगवइलु’ को गुंजन सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है. इसमें गुंजन सिंह के साथ खूबसूरत अदाकारा नजर आ रही हैं. म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है, जबकि लिरिक्स मनीष रोहतासी ने लिखे हैं. इस गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है. होली के माहौल में डूबे इस रंग भरे और मस्ती भरे वीडियो सॉन्ग में गुंजन सिंह और एक्ट्रेस की जोड़ी कमाल की दिख रही है. इस म्यूजिक वीडियो में इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button