देश विदेश

भारत में टोटल लॉकडाउन की जरुरत? WHO ने दिया अहम सुझाव.. जानिए

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली। भारत में टोटल लॉकडाउन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत में फिलहाल फुल लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं हैडब्ल्यूएचओ के भारत में प्रतिनिधि रॉड्रिको एच। ऑफ्रिन का कहना है कि भारत जैसे देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए फुल लॉकडाउन लगाने और ट्रैवल बैन करने जैसे कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जान और रोजगार, दोनों ही बचाना जरूरी है।

 

रॉड्रिको एच। ऑफ्रिन ने सुझाव दिया कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए रिस्क के हिसाब से बैन लगाने की स्ट्रैटजी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ यात्रा प्रतिबंध की सिफारिश नहीं करता है और न ही लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर जोर देता है।

चार सवालों से तय हो एक्शन प्लान
डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि रॉड्रिको एच। ऑफ्रिन ने कहा कि भारत और दुनियाभर में पब्लिक हेल्थ एक्शन तय करने के लिए चार सवालों के जवाब जानने चाहिए। पहला- कोरोना वायरस का नया वेरिएंट कितना संक्रामक है। दूसरा- नए वेरिएंट से कितनी गंभीर बीमारी होती है। तीसरा- वैक्सीन और पिछले कोरोना संक्रमण कितना प्रोटेक्शन दे रहे हैं। और चौथा- आम लोग खतरे को कैसे देखते हैं और इसे रोकने के उपायों को कैसे फॉलो करते हैं।

लॉकडाउन का फायदा कम और नुकसान ज्यादा’
ऑफ्रिन ने बताया कि फुल लॉकडाउन लगाने का फायदा कम होता है और इसका नुकसान ज्यादा होता है, क्योंकि संक्रमण रोकने के लिए लगाए जाने वाले प्रतिबंध से बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में जहां आबादी के बंटवारे में इतनी विविधता है, वहां महामारी से लड़ने के लिए रिस्क-बेस्ड अप्रोच को फॉलो करना समझदारी लगती है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button