छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में फिर परिवर्तन, 48 घंटे बाद फिर छाएंगे बादल गिरेगा पारा

रायपुर: प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। इसके कारण एक बार फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही बदली-बारिश की स्थिति भी निर्मित होगी। उत्तर छग में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छग में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का गमन प्रारंभ हो गया है। इनके प्रभाव से 21 जनवरी से 23 जनवरी न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में 22 जनवरी तक 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। दो दिन बाद प्रदेश में बादल छाने तथा वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल दो दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा। बलरामपुर में पारा 4.4 डिग्री

Share This Article
Leave a review