नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद , कार्यकर्ताओं में जान फूंकने छत्तीसगढ़ आ रही प्रदेश प्रभारी

1 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय के चुनाव में हार के बाद बैकफुट पर आए प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एक बार फिर दौरे पर आ रही है। माना जा रहा है की डी पुरंदेश्वरी का ये दौरा काफी अहम हो सकता है। उनके साथ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन भी आएंगे।

इस दौरान पिछले दौरे में दिए गए टास्क को लेकर चर्चा होगी। साथ ही माईक्रो डोनेशन अभियान और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने अपने पिछले दौरों में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया था, जिसके कारण हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा आक्रामक रुख अपनाकर चुनाव लड़ी थी।

Share This Article
Leave a Comment