देश विदेश

चाणक्य नीति: हर व्यक्ति को जीवन में कौन सी 4 चीजें पाना है जरूरी, आप भी जान लें

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य ने एक सफल व्यक्ति बनने के तरीके भी बताए हैं। चाणक्य के अनुसार, आपका जन्म इस धरती पर किसी न किसी कारण हुआ है। इसलिए व्यक्ति को कुछ ऐसे काम भी करने चाहिए, ताकि व्यक्ति को लोग बाद में भूल न पाएं।

चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि व्यक्ति को किन चार चीजों में से एक चीज का पाना जरूरी होता है। नीति शास्त्र के अनुसार, जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनमें से एक भी प्राप्त न होने पर व्यक्ति को मृत समान मान लिया जाता है।

श्लोक

धर्मार्थकाममोश्रेषु यस्यैकोऽपि न विद्यते।
जन्म जन्मानि मर्त्येषु मरणं तस्य केवलम्॥

इस श्लोक का अर्थ है कि जिस व्यक्ति को धर्मस काम, भोग और मोक्ष में से कोई एक वस्तु भी नहीं मिल पाती है, उसका जन्म केवल मरने के लिए होता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों के जीवन का कोई उद्देश्य नहीं होता है। ऐसे लोग जीवन की सार्थकता हासिल नहीं कर पाते हैं।

धर्म- व्यक्ति को धर्म का पालन जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह व्यक्ति को जीवन के सही रास्ते पर लेकर जाता है। इससे उसके कर्म भी अच्छे रहते हैं।

काम- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति ने जन्म लिया है, उसे जीवन में कुछ न कुछ काम अवश्य करना चाहिए। बिना कुछ किए जीवन बिताने वाले लोग परिवार का नाश कर लेते हैं।

धन- चाणक्य के अनुसार, एक सुखी जीवन बिताने के लिए धन का होना जरूरी है। धन पाने के लिए व्यक्ति को लक्ष्य तय करना जरूरी होता  है। जिस व्यक्ति के पास लक्ष्य नहीं होता है, वह धन संचय नहीं कर पाता है।

मोक्ष- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति अपने लक्ष्य, काम और कर्म से मोक्ष की प्राप्ति करता है। अच्छे कर्म करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button