अब और आगे नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया ऐलान

रायपुरः छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख और आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर हम रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी कर रहे हैं और अब धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

आपको बता दें कि जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में बिन मौसम हुई बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी प्रभावित हुई थी और किसान अपना धान नहीं बेच पाए थे। लिहाजा धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी को आगे बढ़ाते हुए 7 फरवरी तक किया गया था। छत्तीसगढ़ में अब तक 21 लाख से ज्यादा किसान अब तक धान बेच चुके हैं।

Share This Article
Leave a review