छत्तीसगढ़न्यूज़

रायगढ़ जिला कांग्रेस प्रभारी पी आर खुटे ने ली कांग्रेसियों की मैराथन बैठक

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कार्यकर्ता पार्टी की जान, कार्यकर्ता की पहचान कांग्रेस – प्रकाश नायक

बूथ सेक्टर जोन कमेटी के साथ सदस्यता अभियान अविलम्ब पूर्ण करे – अरुण मालाकार

जिला कांग्रेस की बैठक में विधायकों की उपस्तिथि से संगठन होगा मजबूत – पीआर खूंटे

रायगढ़ न्यूज़/ रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा आहूत बैठक में जिले के प्रभारी पी आर खुटे पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने आज जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं ब्लॉक तथा नगर कांग्रेस अध्यक्षों से वन टू वन मुलाकात की उनकी बातें सुनी व उनके समस्याओं को जाना साथ ही प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुसार सदस्यता अभियान बूथ सेक्टर और जून कमेटी के गठन पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली।

उक्त बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रभारी पीआर खुटे का अभिवादन किया साथ ही मंच में आसीन कांग्रेस पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों ब्लॉक नगर अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ और संगठन के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। सभी विधान सभा में नियुक्त डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारियों की जानकारी देते हुए उन्हें बधाई भी दी और कहा कि जिन विधानसभा में सदस्यता अभियान पूर्ण नहीं हुए हैं वह प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुरूप उसे तत्काल जमा करें बूथ में जाकर कार्य करें। संगठन विधायक से अगर कोई नाराजगी है तो उसे नजरअंदाज करते हुए हमेशा की तरह समर्पित रूप से कार्य करें आप लोगों ने ही पूरे जिले में विधायकों को बड़े अंतर से जीत दिलाई है। हर चुनाव में आपकी मेहनत हमेशा नजर आई है जल्द ही डिजिटल सदस्यता अभियान हमारे जिले में प्रारंभ हो जाएगी ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष विधायकों और प्रभारियों से तालमेल बनाकर तत्काल सदस्यता अभियान बूथ सेक्टर जोन कमेटी के गठन की सूची जमा करें तत्पश्चात सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने अपने विचार रखे तत्पश्चात रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक ने प्रभारी पी आर खुटे जिला अध्यक्ष द्वय मंचासीन नेता एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। कार्यकर्ता ही किसी नेता को चुनाव जीताती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत को आकलन नहीं किया जा सकता, अपना व्यवसाय घर परिवार और कीमती समय छोड़कर कार्यकर्ता सांसद विधायक जिला जनपद नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए वे जी तोड़ मेहनत करते हैं, आने वाले चुनाव के लिए एक बार फिर जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर मैं अनुरोध करूंगा कि कांग्रेस की जीत के लिए आप सब को एकजुट होना है क्योंकि हर कार्यकर्ता की पहचान कांग्रेस से हैं। कांग्रेस है तो आप और हम हैं सारी प्रतिष्ठा दांव में लगाकर किसी भी प्रत्याशी के लिए कांग्रेस की जीत के लिए कार्य करना है क्योंकि कांग्रेस के विधायक और सरकार रहने से कार्यकर्ताओं का मान सम्मान भी बना रहता है। विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ विधानसभा सरिया पुसौर रायगढ़ शहर की सदस्यता अभियान की जानकारी दी तत्पश्चात जिले के कांग्रेस प्रभारी पी आर खुटे जी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुरूप जल्द से जल्द सदस्यता अभियान समाप्त कर सदस्यता बुक जमा करने की अपील की और उन्होंने जमीनी स्तर में जाकर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक और प्रभारियों का सहयोग लेकर उक्त जवाबदारी को पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि मैं 10 दिनों तक रायगढ़ जिले में ही रहूंगा हर ब्लॉक का और बूथ तक का दौरा करूंगा। जो जवाबदारी आपको और मुझे मिली है उसे हर हाल में हमें पूर्ण करना है। वही जिला कांग्रेस की बैठक में विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि विधायकों की उपस्थिति से जिले भर के कांग्रेसियों में नई ऊर्जा और जोश का संचार होता है। पदाधिकारियों ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को जो समस्या होती है वह विधायकों की उपस्थिति से बैठक में ही दूर हो जाती है सत्ता और संगठन का तालमेल भी जरूरी है क्योंकि यही कार्यकर्ता जीत की राह प्रशस्त करते हैं। जिला कांग्रेस की बैठक में विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है जिला कांग्रेस की बैठक में रायगढ़ शहरी जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की वही कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने किया।
उक्त बैठक में मंच पर कृषक कल्याण परिषद सदस्य द्वय नगेन्द्र नेगी, शरद यादव, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य, दीपक पांडे, विद्यावती सिदार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संतोष बहिदार जिलाध्यक्ष सेवादल, सुरेंद्र सिदार आसीन रहे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक, संजय दुबे, मनदीप सिंह कोमल, युशूफ छाया, महामंत्रीगण गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, महेश देहरी, विष्णु चंद्रा, रामदयाल राठिया गुलापी सिदार, श्रीमती नैना गभेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, शेख ताजिम अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजा शर्मा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नरेंद्र जुनेजा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, कन्हैया सारथी संयुक्त महामंत्री, लल्लू सिंह, गोपाल बाघे प्रवक्ता, देवेन्द्र शर्मा, वसीम खान आईटी सेल लोक सभा अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह ठाकुर आईटी सेल ग्रामीण जिला अध्यक्ष, श्रीमती बरखा सिंह शहरी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, श्रीमती विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती भूमिसुता चौहान रायगढ़ जनपद अध्यक्ष, श्रीमती किरण पैकरा तमनार जनपद अध्यक्ष, श्रीमती कमला पटेल पुसौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, संपत्ति सिदार तमनार महिला कांग्रेस अध्यक्ष, यशवंती, दलगंजन बेहरा, रोशन पंडा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, विक्की नायक युवा कांग्रेस, प्रभात पटनायक nsui ब्लॉक अध्यक्ष तमनार, हिमांशु पाणिग्राही, राजू चौहान, बिशीकेशन चौहान, प्रफुल्ल महानंदा, ब्लॉक अध्यक्षगण मनोज गभेल खरसिया, लीलाधर चौधरी पुसौर, श्रीमती सुनीता विष्णु चंद्रा कोसीर, ताराचंद पटेल बरमकेला, केशव पातर सरिया, ऋतुराज सिंह ठाकुर धर्मजयगढ़, ठंडाराम बेहरा लैलूंगा, शिव शर्मा घरघोड़ा, रामलाल पटेल, परि क्षेत्र लैलूंगा रायगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष, बबलू साहू तमनार जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विकास ठेठवार वार्ड पार्षद नगर निगम, विनोद भारद्वाज अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राम सिंह ठाकुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, चारू शर्मा कुलदीप नरसिंह तरुण सोनी आदि कार्यकर्ताओं उक्त बैठक में शामिल रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button