
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी ये वो चीज है जिसकी चाहत हर इंसान को रहती है और सरकारी नौकरी के नाम से ही देश में कई आंदोलन भी हुए हैं। हाल ही में रेलवे कर्मचारियों ने नौकरी को लेकर प्रदर्शन किया था। वहीं, दूसरी ओर आजकल शादी के लिए सरकारी नौकरी वाले लड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी से जुड़ा एक वीडियो हमें सोशल मीडिया पर मिला। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
वीडियो में एक लड़की बताती है कि पहले वह अपने पति की शक्ल देखकर रिजेक्ट कर चुकी थी। हालांकि बाद में लड़के को सरकारी नौकरी मिल गई। इसके बाद लड़की ने उसी से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में एक पत्नी और उसका पति दिखाई दे रहे हैं। पत्नी अपने पति के चेहरे पर हाथ फेरते हुए कहती है कि पहले मैंने इन्हें इनकी शक्ल देखकर शादी करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में इन्होंने सरकारी नौकरी फेंककर मारी और मेरे पूरे खानदान ने इन्हें हां बोल दिया। लड़की आगे कहती है, ‘सरकारी नौकरी की वजह से आज मैं इनकी बीवी हूं।’
वीडियो में जिस मासूमियत के साथ लड़की अपनी बात कहती दिख रही है, उस पर सारा सोशल मीडिया लड़की पर फिदा हो गया है। इसके बाद लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को memecentral.teb नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, ‘यही तो असली पॉवर है सरकारी नौकरी का।’














